Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।

एसजीआरआरयू के योग छात्र ने राष्ट्रीय, पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक।

एसजीआरआरयू के योग छात्र ने राष्ट्रीय, पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक।

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र सुमीर ज्ञवाली ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक।

देहरादून :- स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थी सुमीर ज्ञवाली ने योगासन भारत के द्वारा कर्नाटक में आयोजित पंचम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2024 में सीनियर-ए (28 से 35 वर्ष) पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, प्रो. डाॅ. कंचन जोशी डीन स्कूल ऑफ यौगिक साइंस ने विजेता छात्र सुमीर ज्ञवाली को बधाई एवम् शुभकामनाएं पे्रषित कीं। 

महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में योगासन भारत राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भर से योग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से सुमीर ज्ञवाली को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सुमीर ने देहरादून जिले की ओर से पहले जिला फिर राज्य स्तर पर दोनों जगह स्वर्ण पदक जीता और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय पटल पर रौशन किया है। उनकी सफलता ने देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तराखण्ड राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून का नाम पूरे भारत वर्ष में रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top