Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा ऐतहासिक और भव्य आयोजन, 26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा, रेखा आर्या।

38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा ऐतहासिक और भव्य आयोजन, 26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा, रेखा आर्या।

देहरादून :-  38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 

शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यहां से यह यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी 13 जनपदों में जाएगी। इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आम लोग इसमें शामिल हो सके।

खेल मंत्री ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय खेलों को जनउत्सव के रूप में मनाना चाहती है इसलिए मशाल यात्रा से ज्यादा से ज्यादा आम जनता को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। बैठक में उन्होंने सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के बारे में प्रचार अभियान न सिर्फ टीवी, समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल और रेडियो के जरिए किया जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सभी नगरनिगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए।

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top