Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

क्रिसमस मनाने औली पहुंचे पर्यटक, बर्फ में खूब अटखेलियां करते आए नजर, होटलों की बुकिंग में भी आया उछाल। 

क्रिसमस मनाने औली पहुंचे पर्यटक, बर्फ में खूब अटखेलियां करते आए नजर, होटलों की बुकिंग में भी आया उछाल। 

बर्फ से ढका पूरा औली,पर्यटकों के लिए रहा अद्भुत अनुभव। 

चीयर लिफ्ट का आनंद लेते नजर आए पर्यटक,बर्फबारी के चलते खतरनाक बनी ज्योतिर्मठ-औली रोड। 

देहरादून/चमोली :- क्रिसमस से पहले पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने जहां पर्यटकों का मन मोह लिया था, वहीं अब क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले औली में हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। जी हां, देर रात औली में हुई बर्फबारी के चलते आज क्रिसमस के मौके पर पर्यटक औली पहुंच चुके है। और बर्फ में जमकर आनंदित हो रहे है। औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते नजर आ रहे है। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है। वे सोमवार को यहां आ गए थे और अपने सामने बर्फबारी का नजारा देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा। वहीं पर्यटन कारोबारी वैभव सकलानी और विकेश डिमरी का कहना है कि क्रिसमस से ठीक पहले बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटलों की बुकिंग में उछाल आया है।

औली में जीएमवीएन, निजी होटल, होम स्टे, हट्स आदि में पांच हजार से अधिक के ठहरने की व्यवस्था है। जीएमवीएन में पहले ही क्रिसमस की बुकिंग फुल हो रखी है। वहीं, अब प्राइवेट होटलों में भी अच्छी बुकिंग आनी शुरू हो गई है। देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था।

उधर, क्रिसमस मनाने के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने चीयर लिफ्ट का भी खूब आनंद लिया। चीयर लिफ्ट में जाने के लिए पर्यटकों की कतार लगी रही। दोपहर तक यहां 500 से अधिक पर्यटक चीयर लिफ्ट का आनंद उठा चुके थे। बर्फबारी के चलते ज्योतिर्मठ-औली रोड काफी खतरनाक बन गई है।

टीवी टावर से औली तक सड़क पर बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आई। टीवी टावर के पास जाम भी लग गया। बीआरओ ने स्नो कटर से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top