Breaking News
श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच, उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच, उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश।
भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश।
भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश।
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव, डॉ धन सिंह रावत।
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव, डॉ धन सिंह रावत।
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण।
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण।
आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।
आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से, किसानों की फसलों को हुए नुकसान शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से, किसानों की फसलों को हुए नुकसान शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हो सभी घोषणाओं के लंबित शासनादेश।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हो सभी घोषणाओं के लंबित शासनादेश।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया, फुटबॉल मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर का लोकार्पण।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया, फुटबॉल मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर का लोकार्पण।

देहरादून/हल्द्वानी :-  खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार में फुटबॉल मैदान और हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। खेल मंत्री ने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत भी की। 

बुधवार दोपहर को हल्द्वानी गौलापार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने हवन पूजन के साथ दोनों खेल परिसरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन दो खेल संसाधनों के मिलने के बाद हल्द्वानी अब खेलों की दुनिया में अपनी अलग जगह बना सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ गांव में भी जो खेल प्रतिभाएं हैं उन्हें निखारने और अपना हुनर दिखाने का मौका देने के लिए बड़े प्रयास किए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगामी राष्ट्रीय खेल में ज्यादा से ज्यादा मैडल लाकर आदर्श स्थापित करना है तभी उनके पीछे उनसे प्रेरणा लेकर खिलाड़ियों की बड़ी संख्या तैयार होगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, संचित डागर, खेल उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।

 *आपको पूरा करना होगा मेरा वचन* 

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों के बीच जाकर उनसे एक-एक करके बातचीत की और उनकी तैयारी का जायजा लिया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए संसाधन जुटाते समय उन्होंने वचन दिया था कि इससे हमारे प्रदेश में नेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार होंगे। अब वह अवसर आ गया है जब आपको ज्यादा से ज्यादा मैडल जीतकर मेरे वचन को सत्य साबित करना है। इस मौके पर खेल मंत्री ने शिविर में शामिल फुटबॉल खिलाड़ियों को किट वितरित की। मंत्री को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों में उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने की होड दिखी और खेल मंत्री ने भी उन्हें इसका पूरा अवसर दिया। खिलाड़ियों के आग्रह पर खेल मंत्री ने किक मारकर गोल पोस्ट में भी डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top