Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ की रिलीज तारीख का ऐलान, पहली झलक जारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ की रिलीज तारीख का ऐलान, पहली झलक जारी

जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आने वाले दिनों में कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। उनकी फिल्मों की सूची में परम सुदंरी भी कतार में हैं, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।आखिरकार अब परम सुदंरी की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। फिल्म से सिद्धार्थ और जाह्नवी की पहली झलक भी सामने आ गई है।आइए बताते हैं यह फिल्म कब रिलीज होगी।

परम सुंदरी में सिद्धार्थ दिल्ली के एक अमीर या कहें बड़े कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं। उधर जाह्नवी एक ऐसी लडक़ी (परम सुंदरी) के किरदार में हैं, जो केरल से ताल्लुक रखती है और पेशे से एक कलाकार है, जो अपनी परंपराओं व उसूलों की पक्की है।फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे 2 एकदम अलग-अलग मिजाज के लोग एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। यह फिल्म उनकी प्रेम कहानी पर केंद्रित होगी।

परम सुंदरी 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिनेश विजान इसके निर्माता हैं। तुषार जलोटा इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सिद्धार्थ के साथ दिल्ली में शुरू होगा। इसके बाद केरल में कुछ हिस्से की शूटिंग की जाएगी। बची हुई शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी, जहां 2 बड़े सेट बनाए जाएंगे। एक सेट पर दिल्ली का एक आलीशान बंगला बनाया जाएगा, जबकि दूसरा सेट केरल के पारंपरिक घर की तरह होगा।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top