Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान।

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान।

देहरादून/हरिद्वार :- सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व मनाया जाएगा, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही पुलिस द्वारा यातायात प्लान भी जारी कर दिया है। यदि आप लोग भी सोमवती स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार आने का प्लान बना रहे है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सभी लोग घर से बाहर निकलने से पहले यातायात प्लान जरुर देखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोवाल ने यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक और शिवमूर्ति चौक तक और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक, भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा। रविवार की रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।

हरिद्वार में ऐसे रहेगी यातायात की व्यवस्था, कई रुट डायवर्ट

देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।

दूसरे रूट नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज, चीलामार्ग होते हुए भीमगोड़ा बैराज से वीआईपी घाट बैराज साइड होकर चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार आएंगे। पंतद्वीप, दीनदयाल पार्किंग में पार्क होंगे।

नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहन व बस 4.2, गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज, हाईवे चंडी चौक अंडरपास से यू टर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

हरिद्वार आने के लिए 4.2 गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज हाईवे में बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जाएंगे। दिल्ली की तरफ़ से आने वाली सभी पर्यटक बसें, ट्रैक्टर ट्रॉली को ऋषिकुल मैदान व हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top