Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।

कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।

जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।

अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।

एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।

नगर निकाय चुनाव- नामांकन का आखिरी दिन आज, अब प्रत्याशी एसबीआई ही नहीं, बल्कि किसी भी बैंक में खुलवा सकते है खाता।

बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मिलेगा मौका 

तीन दिन में बड़ी संख्या में किए गए नामांकन।  

देहरादून :-  नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। और इसी अंतिम दिन के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों को राहत प्रदान की गई है। आयोग ने प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर नियम आसान कर दिया है । दरअसल अब प्रत्याशियों को बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें नामांकन के अंतिम समय तक बैंक की जानकारी देनी होगी।

प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अलग से बैंक खाता खोलने का प्रावधान है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को एसबीआई की विभिन्न शाखाएं, कोषागार, उप कोषागार खुलवाए। इसके बावजूद बैंक खाता खोलने में परेशानी आ रही थी।

आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने रविवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को बैंक संबंधी पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि प्रत्याशियों को बैंक खाता खुलने में देरी होने के मद्देनजर ये तय किया गया कि अधिकारी उनका नामांकन बिना बैंक जानकारी भी जमा करा लें।

उन्हें नामांकन के आखिरी तिथि को आखिरी समय तक खाते की जानकारी देनी होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रत्याशी केवल एसबीआई ही नहीं, किसी भी बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं। नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। तीन दिन में बड़ी संख्या में नामांकन हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top