Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

नए साल का जश्न मनाने के लिए, औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को, नहीं ले जा पाएंगे औली।

नए साल का जश्न मनाने के लिए, औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को, नहीं ले जा पाएंगे औली।

तहसील प्रशासन ने किया नया ट्रैफिक प्लान तैयार, पर्यटकों के लिए की गई किराये की दर निर्धारित। 

देहरादून/चमोली :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए साल का जश्न मनाने पर्यटकों की भारी भीड़ औली का रुख कर रही है। बर्फ पड़ने से औली के पहाड़ और भी ज्यादा सुंदर हो गए है, जो कि पर्यटकों का मन अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। इसी आकर्षण के चलते पर्यटक अपने आप को औली की ओर जाने से रोक नहीं पा रहे है, लेकिन इस बार औली का रुख करने वाले पर्यटकों के लिए तहसील प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को औली नहीं ले जा पाएंगे। उन्हें ज्योतिर्मठ के रविग्राम मैदान से स्थानीय टैक्सियों के जरिए औली भेजा जाएगा। ज्योतिर्मठ-औली सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

यह प्लान 30 दिसंबर यानि आज से लागू हो जाएगा। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन सड़क संकरी होने और जगह-जगह बर्फ होने से जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ज्योतिर्मठ एसडीएम को नया ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे।

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने तहसील में रविवार को टैक्सी यूनियन, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया। एसडीएम ने बताया कि पर्यटकों को टैक्सी से औली भेजा जाएगा। इसके लिए किराये की दर निर्धारित कर दी गई है।

2500 रुपये एक दिन का आने जाने का किराया निर्धारित है जबकि एक तरफ का 1500 रुपये निर्धारित है। एक वाहन में पांच सवारी सफर करेंगी। यह प्लान 30 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा। पर्यटकों के वाहनों को रविग्राम मैदान में खड़ा किया जाएगा। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि औली रोड पर अधिक वाहन जाने से जाम लगता है। इसलिए यह प्लान तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top