Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

उत्तरकाशी के केदार कांठा व दयारा बुग्याल में, नए साल का जश्न मनाने के लिए उमड़े पर्यटक।

उत्तरकाशी के केदार कांठा व दयारा बुग्याल में, नए साल का जश्न मनाने के लिए उमड़े पर्यटक।

देहरादून/उत्तरकाशी :- साफ मौसम और चटख धूप के बीच जिले के पर्यटन स्थलों पर नये साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ है। ‘न्यू इयर डेस्टीनेशन‘ के रूप में खासी ख्याति बटोर रहे केदारकांठा, हर्षिल, दयारा जैसे मनोरम स्थल इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले पर्यटकों से गुलजार हैं। आज भी हर्षिल, दयारा एवं सांकरी क्षेत्र में तीन हजार से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगभग पॉंच हजार से अधिक पर्यटकों के प्रवास की सूचना है। 

पर्यटन स्थलों एवं इनसे जुड़े आधार शिविरों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए स्थानीय होटल व ढाबा संचालकों तथा पर्यटन व्यवसायियों के द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियों की गई हैं। मनोरम बर्फ से लकदक केदारकांठा सहित इसके आधार शिविर सांकरी-कोटगांव क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इसी तरह दयारा बुग्याल क्षेत्र में गोई, भरनाला की कैम्पिंग साईट्स के अलावा इसके आधार शिविर में स्थित रैथल एवं बार्सू आदि गांवों में भी पर्यटकों की काफी चहल-पहल बनी हुई है। उधर हर्षिल कस्बे में आकर्षक सजावट करने के साथ ही नये साल के जश्न के लिए खास तैयारियां की गई हैं। हर्षिल क्षेत्र में बगोरी, धराली आदि गांवों में स्थित होटल व होम-स्टे भी पर्यटकों से भरे पड़े हैं। 

पुलिस व प्रशासन के द्वारा भी नव वर्ष पर पर्यटकों की बढती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पर्यटकों की भीड़-भाड़ वाले केदारकांठा, हर्षिल, दयारा क्षेत्र में एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन के त्वरित कार्रवाई दस्ते के जवानों की टीमें भेजी गई हैं। सेटेलाइट फोन, वाकी-टॉकी, स्नोचेन, सर्चलाईट सहित अन्य आवश्यक साजो-सामान से लैस इन टीमों को हिमाच्छादित इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया है। सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए भी संवेदनशील जगहों पर आवश्यक मशीनरी व मजदूरों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा हर्षिल क्षेत्र में स्नोकटर व ब्लोअर मशीन को भी निरंतर तैयार रखे जाने की हिदायत देते हुए सभी विभागों व संगठनों को पर्यटकों व शीतकालीन यात्रा पर आने वाले लोगों की सुविधा, सहायता व सुरक्षा के लिए तत्परता से अपेक्षित कार्रवाई करने की अपेक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top