Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।

वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।

क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

दर्दनाक सड़क हादसे में, हरियाणा के चार युवकों की हुई मौत, एक गंभीर रुप से घायल।

हरिद्वार घूमने आये थे हरियाणा से पांच युवक, टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के उड़े परखच्चे।

देहरादून/हरिद्वार :- नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है, जिससे चारों ओर चहल- पहल देखने को मिल रही है, लेकिन इस बीच उत्तराखंड में सड़क हादसे भी लगातार बढ़ते दिख रहे है। वहीं खबर बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास की है, जहां हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह(35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य(38)पुत्र हवा सिंह, मनीष(36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो को जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां प्रकाश(40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top