Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने ई वेस्ट से तैयार, सभी सामान का किया निरीक्षण, मेडल हो चाहे स्टेशनरी, हर चीज ई वेस्ट से तैयार।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने ई वेस्ट से तैयार, सभी सामान का किया निरीक्षण, मेडल हो चाहे स्टेशनरी, हर चीज ई वेस्ट से तैयार।

अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय खेलों की प्रगति समीक्षा बैठक भी की, रेखा आर्या।

देहरादून :- आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों में चाहे खिलाड़ियों को दिए जाने मेडल हों या ट्रॉफी, या फिर स्टेशनरी, हर चीज ई वेस्ट से तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन सभी चीजों का निरीक्षण किया और कुछ चीजों में सुधार के लिए निर्देश जारी किए। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा भी लिया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम्स रखी गई है और इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है, कि खेलों के आयोजन के दौरान रीसाइकिल ई वेस्ट से बनी चीजों का ही इस्तेमाल हो। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाले मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो, शॉल, टोपी या फिर खेलों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कप, प्लेट, बर्तन, थर्मस आदि सभी चीजें ई वेस्ट से तैयार किए गए हैं। राष्ट्रीय खेलों के निमंत्रण पत्र भी ई वेस्ट के जरिए ही बनाए गए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को इनके प्रस्तावित मॉडलों का निरीक्षण किया और जिन चीजों में सुधार की जरूरत थी उसके निर्देश दिए। इसके पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई और राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की। अधिकारियों ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि राष्ट्रीय खेलों में सभी इवेंट्स में जिन उपकरणों की जरूरत है उनमें से कुछ पहुंच चुके हैं और बाकी सभी खेल सामग्रियां 10 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। खेल मंत्री ने आयोजन में सहयोग कर रहे दूसरे विभागों के साथ समन्वय टीम बनाकर काम करने के निर्देश भी दिये। 

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top