Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

चकराता के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे, सीएमओ देहरादून डॉ संजय जैन, जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल।

चकराता के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे, सीएमओ देहरादून डॉ संजय जैन, जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल।

देहरादून/चकराता :- विगत दो दिन से जौनसार बावर क्षेत्र की चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर रहे सीएमओ डॉ संजय जैन ने रविवार को भी ब्लॉक चकराता के अंतर्गत चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

सीएमओ डॉ संजय जैन सबसे पहले चकराता के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नरेंद्र राणा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। डॉ राणा द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारण अस्पताल में डिजिटल x ray मशीन हेतु यू पी एस की आवश्यकता है। साथ ही शवों को सुरक्षित रखने हेतु डीप फ्रीजर की भी आवश्यकता है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही चिकित्सालय को ये सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटाड़ का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों द्वारा विगत काफी समय से यहां चिकित्सक और ए एन एम की तैनाती करने की मांग की जा रही थी। सीएमओ डॉ जैन ने बताया कि महानिदेशालय स्तर पर चिकित्सकों की गतिमान नियुक्ति प्रक्रिया के उपरांत डॉक्टर आवंटित होते ही प्राथमिकता के आधार पर यहां तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त आचार संहिता समाप्त होते ही ए एन एम की तैनाती यहां कर दी जाएगी।

हनोल पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में यहां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सी एच ओ की तैनाती की गई थी, किन्तु CHO का स्थानांतरण होने से यहां पद रिक्त है। डॉ जैन ने बताया कि जनपद को CHO आवंटित होते ही प्राथमिकता के आधार पर यहां तैनाती दी जाएगी।

सीएमओ ने क्षेत्र के कोटि कनासर स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top