Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

भारत निर्वाचन आयोग ने किया, नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

भारत निर्वाचन आयोग ने किया, नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

उत्तराखंड में 8429459 मतदाता

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819।

85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता।

देहरादून :- उत्तराखण्ड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंड ने बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं,जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न आयुवर्ग में दर्ज मतदाताओं की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हानें बताया कि वर्तमान में 18-19 आयुवर्ग में 144400, 20-29 आयुवर्ग में 1627026, 30-39 आयुवर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयुवर्ग में 1779879, 50-59 आयुवर्ग में 1233140, 60-69 आयुवर्ग में 780598, 70-79आयुवर्ग में 434870 व 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 83819 है जिसमें 51877 पुरुष, 31938 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के 68112 मतदाता दर्ज हैं जिसमें 83819 पुरुष, 27905 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कोई भी नागरिक 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top