Breaking News
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी की, 40 स्टार प्रचारकों की सूची।

उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी की, 40 स्टार प्रचारकों की सूची।

देहरादून :- भाजपा अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जायेगा। 

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी ने जानकारी दी कि रणनीति के तहत ही अभी चुनाव प्रचार के प्रथम चरण को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर और पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष घर घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। अब आगामी 11 जनवरी से पार्टी चुनाव प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। जिसमें पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, बैठकों आदि कार्यक्रमों करने जा रही है। प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होकर, पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रीगण समेत पार्टी की तरफ से घोषित होने वाले स्टार प्रचारकों के साथ पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

वहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आज उनके लिए पुनर्विचार अंतिम दिन है। जो लोग इसके उपरांत भी पार्टी के पक्ष में नहीं खड़े होंगे उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। अब तक हमारा प्रयास रहा है कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देते हुए समझाया जाए। उन्होंने बताया, सभी जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है और जो भी नाम सामने आएंगे उनपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top