Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की, तैयारियों की समीक्षा कर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की, तैयारियों की समीक्षा कर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश।

देहरादून :- गुरुवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, कौशल विकास विभाग तथा कृषि एवं उद्यान तथा अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले सत्रों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में उद्योग विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों (मैन्यूफैक्चरिंग, पावर तथा स्टार्ट अप ) में निवेश की संभावनाओं विषय, पर्यटन विभाग द्वारा हाॅस्पिटेलिटी एण्ड वेलनेस विषय, कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर तथा उच्च शिक्षा तथा कृषि विभाग द्वारा हाॅर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन तथा ऐरोमेटिक पौधों पर सत्र आयोजित किए जाएगे। 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था हेतु निर्देश दिए हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक 17 देशों से 60 प्रवासियों द्वारा सम्मेलन हेतु पंजीकरण करवाया गया है। जिसमें सर्वाधिक यूएई से 19, जापान से 10, न्यूजीलैण्ड से 3, सिंगापुर से 4, कनाडा से 2, चीन से 2, यूनाईटेड किंगडम से 2, इण्डोनेशिया से 2, अमेरिका से 2, वियतनाम से 2, ओमान से 2 जर्मनी से 1, आयरलैण्ड से 1, मलेशिया से 1, नाइजीरिया से 1 तथा थाईलैण्ड से 1 प्रवासी सम्मिलित हैं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि सम्मेलन के दौरान उद्यम और ऊर्जा सत्र में राज्य के विकास में प्रवासियों के योगदान, उत्तराखण्ड में नए अवसरों, रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश के माध्यम से प्रवासियों का सशक्ततीकरण, पलायन को रोकने, उत्तराखण्ड में स्टार्ट अप के लिए ईको सिस्टम का विकास पर प्रवासियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। पर्यटन एवं वेलनेस सत्र के दौरान होटलों के द्वारा सततशील एवं पर्यावरणीय अनुकूल आदतों, एस्ट्रो टूरिज्म, हेली सेवाओं के माध्यम से राज्य को जोड़ने, राज्य में पर्यावरणीय एवं वन्यजीव पर्यटन तथा आयुष एवं वेलनेस पर चर्चा की जाएगी। उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सत्र के दौरान राज्य में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, भविष्य में कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर, देवभूमि उद्यमिता योजना, स्टार्ट अप आदि पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार कृषि, उद्यान एवं ग्रामीण सत्र के दौरान कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में स्टार्ट अप इकोसिस्टम, आजीविका अवसरों के सृजन के माध्यम से पलायन पर अंकुश तथा प्रवासियों के लिए कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी सहित सभी सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top