Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नीलकंठ में रिजॉर्ट बनाने के लिए काट डालें संरक्षित प्रजाति के पेड़।

मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नीलकंठ में रिजॉर्ट बनाने के लिए काट डालें संरक्षित प्रजाति के पेड़।

देहरादून/ऋषिकेश :-  निकाय चुनाव के शोर के बीच भाजपा मंत्री पुत्र के रिसॉर्ट के लिए दो दर्जन से अधिक पेड़ काटने का मामला गरमा गया है। जांच में संरक्षित प्रजाति के दो खैर के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की लालढांग रेंज ने मंत्री पुत्र पीयूष अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीयूष अग्रवाल का कहना है कि पेड़ कटान की अनुमति उनके पास है। फिर भी अगर कुछ गलत हुआ है तो जुर्माना भरा जाएगा। बताया गया कि निजी नाप भूमि पर मंत्री पुत्र के रिजाॅर्ट का निर्माण किया जा रहा है। और जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। इसी रिसॉर्ट निर्माण के लिए संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के अवैध कटान किया गया।

पेड़ कटान के मामले में वन विभाग ने पीयूष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीयूष अग्रवाल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि, उन्होंने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

डीएफओ, कोटद्वार आकाश गंगवार का कहना है कि भू स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल में 26 पेड़ काटे गए हैं। इनमें 24 पेड़ छूट प्रजाति के हैं, जबकि दो पेड़ संरक्षित प्रजाति के हैं। यह भी चर्चा है कि रिसोर्ट के लिए बन रही सड़क पर भी प्रशासन से जुड़े लोग आपत्ति जता चुके हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा।

बहरहाल, वन विभाग के मुकदमा दर्ज करने के बाद भाजपा के अंदर सरगर्मी देखी जा रही है। निकाय चुनाव के बीच यह मुद्दा उठने के बाद विपक्ष के भी प्रहार करने की पूरी संभावना है।बिना अनुमति के संरक्षित प्रजाति के दो पेड़ काटे गए हैं। पेड़ों की गणना नपत करके भूस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top