Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

भाजपा को झुग्गी वालों से प्यार नहीं, वो अमीरों की पार्टी है, अरविंद केजरीवाल।

भाजपा को झुग्गी वालों से प्यार नहीं, वो अमीरों की पार्टी है, अरविंद केजरीवाल।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप। 

भाजपा को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी जमीन चाहिए – अरविंद केजरीवाल

देहरादून/नई दिल्ली :- अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती के झुग्गी-बस्ती इलाके में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमने देखा कि कैसे उनके (भाजपा) नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। वे 5-10 साल नहीं सोए लेकिन पिछले 1 महीने से उनके नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। उन्हें झुग्गी वालों से प्यार नहीं है। यह अमीरों की पार्टी है। उन्हें झुग्गी वालों से क्या लेना-देना? वे झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। उन्हें चुनाव से पहले झुग्गी वालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद उन्हें झुग्गी वालों की जमीन चाहिए। उन्हें उनकी जमीन और वोट दोनों से प्यार है। कल अमित शाह ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी वालों को बुलाया था।

वहां उन्होंने मेरे लिए बहुत गंदी बातें कहीं। गृह मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे खिलाफ शब्दों का चयन किया, उसे सुनकर कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्मिंदा हो जाएगा। मुझे अमित शाह से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं आया हूं। मैं राजनीति में लोगों और देश के सम्मान के लिए आया हूं।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले झुग्गीवालों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं। दिल्ली चुनाव नजदीक आते ही ये झुग्गीवासियों के घर में सो रहे हैं। भाजपा को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी जमीन चाहिए। अमित शाह झुग्गीवासियों को गुमराह कर रहे हैं।  भाजपा कहती है कि ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’, लेकिन ये नहीं बता रहे कि जहां झुग्गी, वहां इनके दोस्त और बिल्डर्स के मकान। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है, अपने दोस्त को देने के लिए इनकी झुग्गीवालों की जमीन पर बुरी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top