Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

भारत का भविष्य बनेंगे उत्तराखंड के युवा, युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गये राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार, रेखा आर्या।

भारत का भविष्य बनेंगे उत्तराखंड के युवा, युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गये राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार, रेखा आर्या।

राष्ट्रीय खेलों के वॉलिंटियर्स को भी प्रमाण पत्र वितरित। 

देहरादून/हल्द्वानी :- हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में युवा दिवस कार्यक्रम में युवा उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न युवा मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में रजिस्ट्रेशन करने वाले वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में पंजीकरण करने वाले वॉलिंटियर्स से कहा कि इस आयोजन में आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। खेल मंत्री ने कहा कि यह युवा दिवस उस मौके पर मनाया जा रहा है जब प्रदेश अपने 25वें साल में प्रवेश करके पूर्ण युवा हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रजत जयंती की बेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का बेहतरीन आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों का प्रदर्शन प्रदेश को खेल भूमि के रूप में स्थापित करेगा। स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोषं “उठो जागो” का आह्वान करते हुए प्रदेश के युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सीख दी।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं के कंधे पर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी चीजों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में इस्तेमाल की जाने वाली रीसाइकिल्ड वॉटर बॉटल्स का विमोचन भी किया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हमेशा युवाओं ने ही समाज में बदलाव किया है। विधायक खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य मौजूद रहे।

‘शबासी मेरो मोतिया’ ने सजीव की कुमांउनी संस्कृति 

कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने ‘शबासी मेरो मोतिया’ लोकगीत का मंच पर सजीव चित्रण करके कुमाऊनी संस्कृति को प्रदर्शित किया। कलाकारों के नृत्य और बैल का रूप धरे कलाकार के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूली छात्राओं द्वारा किए गए आर्टिस्टिक योगा के प्रदर्शन को भी खूब सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top