Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

प्रवासी तो गांव गोद लेंगे और विकास भी करेंगे, इस पर कांग्रेस को पूरा भरोसा है मगर भाजपा के, सांसदों ने जो गांव गोद लिए उन गांवों में कितना विकास हुआ, यह भी सरकार को बताना चाहिए, शीशपाल सिंह बिष्ट। 

प्रवासी तो गांव गोद लेंगे और विकास भी करेंगे, इस पर कांग्रेस को पूरा भरोसा है मगर भाजपा के, सांसदों ने जो गांव गोद लिए उन गांवों में कितना विकास हुआ, यह भी सरकार को बताना चाहिए, शीशपाल सिंह बिष्ट। 

देहरादून :- सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने प्रवासी सम्मेलन बुलाकर प्रवासी उत्तराखंडीयों का जो सम्मान किया वो सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। प्रवासी उत्तराखंडीयों ने दुनिया के कोने-कोने में जाकर अपनी मेहनत और लगन से सफलता के परचम लहराये हैं, सफल प्रवासी अगर वापस आकर अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान देते हैं तो इससे अच्छी और कोई बात नहीं हो सकती, वैसे भी प्रवासी उत्तराखंडी हमेशा से अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं, अपनी मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का पालन करते रहे हैं, जिस पर उत्तराखंड के जनमानस को गर्व है। सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडीयों से अपने गांव को गोद लेकर उसके विकास में योगदान देने का आह्वान किया है यह भी अच्छी बात है और हमारा पूरा विश्वास है कि प्रवासी निश्चित तौर पर अपने उद्देश्य में सफल भी होंगे।

शीशपाल बिष्ट ने कहा कि पिछले 8 सालों से प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार है, और भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन के नाम पर प्रदेश की सत्ता में आई थी। भारतीय जनता पार्टी ने जनता को विकास और बेरोजगारों को रोजगार के बड़े-बड़े सपने दिखाए थे पर प्रदेश सरकार विकास और रोजगार देने में विफल साबित हुई है उल्टा उत्तराखंड से लगातार पलायन बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है। प्रदेश के सिडकुल में उद्योगों के लगातार बंद होने से संबंधित मामले बड़ी संख्या में है राज्य में बेरोजगार रोजगार की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, उद्योग पहाड़ चढ़ नहीं रहे हैं। यह सब सरकार कि लापरवाही और अनुभवहीनता से हो रहा है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा प्रवासी तो गांव गोद लेंगे और विकास भी करेंगे इस पर कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है मगर भाजपा के सांसदों ने जो गांव गोद लिए थे उन गांवों में कितना विकास हुआ यह भी सरकार को बताना चाहिए। प्रचंड बहुमत की सरकार सरकारी खजाने से भी अगर गांव का विकास नहीं कर पाई है तो इससे ज्यादा निराशाजनक बात और क्या हो सकती है। जबकि लोकसभा और राज्यसभा की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का लगातार कब्जा है विधानसभा में भी दूसरी बार भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधि अगर अपनी सरकार होते हुए भी भारी भरकम सरकारी धन खर्चने के बाद भी अगर विकास करने में विफल रहे हैं, तो निश्चित तौर पर अब उत्तराखंड की जनता सोचने के लिए मजबूर हो गई है कि भाजपा के झूठे वादों पर कितना भरोसा किया जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि असलियत यह है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता का धन विकास की जगह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top