Breaking News
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

मकर संक्रांति पर्व उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व सामाजिक समरसता का प्रतीक है, मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण, कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लालचंद शर्मा।

मकर संक्रांति पर्व उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व सामाजिक समरसता का प्रतीक है, मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण, कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- मकर संक्रांति का पर्व उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर्व आज देहरादून नगर निगम के कैंट विधानसभा अंतर्गत वार्ड-42 (कांवली) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “दुर्गा पूजा समिति- कालिंदी एंक्लेव” द्वारा आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में चकराता विधायक प्रीतम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  

माननीय विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे और समानता का संदेश देता है। आज यहां सभी वर्गों के लोगों का एक साथ आकर खिचड़ी वितरण में हिस्सा लेना यह दर्शाता है कि हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने “दुर्गा पूजा समिति- कालिंदी एंक्लेव” के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को प्रबल बनाते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की परंपराओं और त्योहारों का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर खिचड़ी वितरण के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि हम सभी मिलकर हर व्यक्ति तक सहायता और सेवा पहुंचा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा इस भावना को प्रोत्साहित करती रही है और आगे भी करती रहेगी। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाना और समाज में बराबरी का संदेश देना था। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए समाजसेवा के इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।  

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दोहराते हुए सभी से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उत्तराखंड कांग्रेस संगठन इस आयोजन के लिए “दुर्गा पूजा समिति- कालिंदी एंक्लेव” के प्रयासों की प्रशंसा करता है और हर मंच पर सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के पूर्व अध्यक्ष संजय किशोर, धर्म सोनकर, गौतम सोनकर, दीवान सिंह बिष्ट, नितिन रावत सहित अन्य सम्मानितजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top