Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

सीएम धामी ने देहरादून में, कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

सीएम धामी ने देहरादून में, कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का किया आह्वान।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी देहरादून नगर निगम चुनाव में शानदार जीत को सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर बनाने और यहां के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा की सरकार हर समय तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। यह जनता पर निर्भर है कि उन्हें मंदिरों को वक्फ बोर्ड को देने वाली कांग्रेस चाहिए या धर्म की रक्षा के लिए समर्पित भाजपा चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा यदि कांग्रेस सत्ता में आई, तो वे अगले पांच साल तक यही बहाना बनाकर देहरादून के विकास के नाम पर जनता को ठगते रहेंगे कि न उनकी राज्य में सरकार है, न ही केंद्र में।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनावों में जीत की दिशा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के वाइस चेयरमैन विश्वास डाबर, दिनेश अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनय गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, श्याम अग्रवाल, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र कांबोज, बबिता, सुमित पांडेय, अंजू पांडेय, छाया देवी, शैलेंद्र बिष्ट, रजनी रावत, हरीश कोहली, बबलू बंसल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top