Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।

वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।

क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में, हल्की बारिश की संभावना।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क, पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देहरादून :- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदला है, आज सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहा तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिनभर चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री के इजाफे के साथ 7.3 डिग्री रहा। बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में दून में 1.0 एमएम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top