Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल।

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल।

जनता को ठगी से बचाने के लिए चलाई मुहिम।

सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और जानकारियों पर एक टीम रखेगी नजर।

देहरादून :-  इन दिनों सोशल मीडिया आम-जनमानस तक पहुंच के लिए एक बहुत ही सशक्त माध्यम है। सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट यह हैं कि इस मीडिया में कोई संपादक नहीं होता जो खबरों या जानकारी को पुख्ता या संतुलित कर सके। ऐसे में असामाजिक तत्व अपने निहित स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हैं। ऐसा ही कुछ देहरादून में हो रहा है। यहां जमीन जायजाद को लेकर बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और जीवन भर की गाढ़े खून-पसीने की कमाई गंवा रहे हैं।

जनता के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो तो इसके लिए एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने एक छह सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सोशल मीडिया पर नजर रखेगी कि कहीं एमडीडीए के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, फ्लैट्स, अतिक्रमण और कम्पाउंडिंग आदि को लेकर भ्रामक खबरें या विज्ञापन तो नहीं चल रहे हैं। एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी के अनुसार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां दी जा रही है।

छह सदस्यीय टीम अब सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक और झूठी जानकारियों को ट्रैक करेगी और साथ ही एमडीडीए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुख्ता जानकारी देगी ताकि आम जनता भ्रम की स्थिति में न जाएं। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के संबंध में ऐसी भ्रामक खबरों और विज्ञापन जारी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top