Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में, आज शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप।  

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में, आज शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप।  

पहले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर करेंगे हस्ताक्षर ।  

राष्ट्रपति के तौर पर होगा उनका यह दूसरा कार्यकाल ।  

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ट्रंप के निजी बुलावे पर पहुंचे अमेरिका ।  

वाशिंगटन :-  डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। पहले ही दिन वह अपने ओवल ऑफिस में 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनका मुख्य मकसद उनके चुनावी वादों को पूरा करना है। भारतीय समय के अनुसार रात  9:30 बजे 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्हें अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स शपथ दिलाएंगे। शपथ के दौरान ट्रंप दो बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक उन्हें उनकी मां ने दी थी, जबकि दूसरी लिंकन बाइबल होगी। शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप उद्घाटन भाषण देंगे। इसमें वह देश के लिए अपने दृष्टिकोण व आगामी प्रशासन की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ ही उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल होंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। साथ ही भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ट्रंप के निजी बुलावे पर अमेरिका पहुंचे हैं। इनके अलावा क्वाड देशों के विदेश मंत्री, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, हंगरी के राष्ट्रपति विक्टर ओर्बान भी शामिल होंगे। चीन के राष्ट्रपति को भी न्योता भेजा गया था, लेकिन उनकी जगह चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग अमेरिका पहुंचेंगे। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top