Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला, दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सुनाई सजा। 

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला, दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सुनाई सजा। 

अदालत ने दोषी संजय रॉय पर 50,000 रुपये का लगाया जुर्माना।

अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मामले में सोमवार को सजा का एलान कर दिया गया है। कोर्ट ने दोपहर 2.45 बजे अपना फैसला सुनाते हुए दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। सियालदह अदालत ने संजय रॉय पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। सियालदह कोर्ट के जज अनिरबन दास ने कहा कि यह दुर्लभतम मामला नहीं है। पीड़ित परिवार को उसकी मौत के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा और 7 लाख रुपये अतिरिक्त दिया जाना चाहिए।

इससे पहले सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में संजय रॉय को कोलकाता की एक अदालत ने दोषी करार दिया था। रॉय को जिन धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है, उसमें उसे न्यूनतम आजीवन कारावास, जबकि अधिकतम मौत की सजा हो सकती है। फैसला सुनाने से पहले दोषी को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान संजय रॉय ने अदालत से कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है, मैने कोई अपराध नहीं किया है। इस पर सीबीआई ने कहा कि यह जघन्य अपराध है। इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सीबीआई के अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि हम समाज में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए कड़ी से कड़ी सजा का अनुरोध करते हैं। मामले में पीड़िता के माता-पिता ने दोषी के लिए मौत की सजा की मांग की है।

अपनी दलील में संजय रॉय के वकील ने कहा कि दोषी को फांसी की जगह कोई और सजा दी जानी चाहिए। भले ही यह दुर्लभतम मामला हो, लेकिन सुधार की गुंजाइश होनी चाहिए। अदालत को यह दिखाना होगा कि दोषी क्यों सुधार या पुनर्वास के लायक नहीं है। सरकारी वकील को सबूत पेश करने होंगे और कारण बताने होंगे कि व्यक्ति सुधार के लायक क्यों नहीं है और उसे समाज से पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।

आरजी कर अस्पताल की प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को उम्र कैद की सजा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, वह अदालत के  फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि, हम सभी ने मौत की सजा की मांग की थी लेकिन अदालत ने आजीवन कारावास दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top