Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की, प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया,लालचंद शर्मा। 

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की, प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया,लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, देहरादून मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा ने देहरादून के किशन नगर चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।  

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रीतम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, “राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी भगवान राम के संदेशों – ‘सत्य, न्याय और समानता’ को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रामराज्य का आदर्श केवल वादों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर नागरिक के जीवन में महसूस किया जाना चाहिए।”

देहरादून मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा, “भगवान राम के आदर्श केवल एक समुदाय या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि धर्म और संस्कृति का उद्देश्य समाज में भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देना है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक प्रतीक के माध्यम से सामाजिक विकास और शांति को बढ़ावा दें।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, राम मंदिर का निर्माण एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि इस प्रतीक का उपयोग समाज में सकारात्मकता और एकता को बढ़ावा देने के लिए किया जाए। कांग्रेस हमेशा से धर्म को समाज में विभाजन के लिए नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने के माध्यम के रूप में देखती है। इस अवसर पर हमें भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर गरीब, वंचित और हर जरूरतमंद की मदद के लिए काम करना चाहिए।” कांग्रेस पार्टी की इस पहल ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों की संरक्षक है। कांग्रेस नेताओं ने समाज के हर वर्ग से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने और एक ऐसा समाज बनाने का आह्वान किया जो समानता, सद्भाव और विकास की भावना को बढ़ावा देता हो।

कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और भगवान श्रीराम की मर्यादा और आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद कोमल वोहरा, संजय काला, राजू प्रजापति, संजय कन्नौजिया, पंकज क्षेत्री, दिवान सिंह तोमर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top