Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात।

दो गाड़ियों में अचानक लगी आग ,नहीं हुई कोई जनहानि।

देहरादून/उत्तर प्रदेश :- प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में अभी कुछ दिन पहले ही आग लगने की घटना सामने आयी थी, इस बीच आज भी मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई।  हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया।

सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची है। लेकिन प्रशासन की तेजी के चलते आग की घटना को तुरंत रोक दिया गया है। पिछली आग को देखते हुए कुंभ प्रशासन ने व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आग और दुर्घटनाओं के रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं। ताकि किसी घटना होने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

इसके चलते आज सुबह आग लगने की घटना के दौरान तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और कार में लोगों को निकालकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। सभी लोग सुरक्षित है। मेले में स्थिति समान्य है।

फायर ऑफिसर विशाल यादव का कहना है श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं और उन्होंने अपने वाहन यहां पार्क किए हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। एर्टिगा कार पूरी तरह से जल गई है और वेन्यू कार आंशिक रूप से जली है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top