Breaking News
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री धामी ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के दिए निर्देश।
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री धामी ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के दिए निर्देश।
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर, 10 अगस्त को हर की पौड़ी से, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा।
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर, 10 अगस्त को हर की पौड़ी से, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।

प्रदेश की 52 बालिकाएं बन रही है “ड्रोन दीदी, प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में, चल रहा है विशेष प्रशिक्षण शिविर, रेखा आर्या।

प्रदेश की 52 बालिकाएं बन रही है “ड्रोन दीदी, प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में, चल रहा है विशेष प्रशिक्षण शिविर, रेखा आर्या।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया शिविर का निरीक्षण।

देहरादून :-  प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से आने वाली कुल 52 बालिकाएं “ड्रोन दीदी” बनने जा रही है। वंचित वर्ग की इन बालिकाओं का युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिविर का निरीक्षण किया।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। इस शिविर का उद्देश्य इन लड़कियों को स्किल से लैस करना, जिससे यह अपने करियर को संवार सके। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि शिविर में कुल 52 इंटर पास लड़कियां हिस्सा ले रही है और इनका प्रशिक्षण 12 फरवरी को पूरा हो जाएगा। शिविर में इन्हें ड्रोन संचालित करने, उसे असेंबल और डीअसेंबल करने व रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह आवासीय शिविर है, और इसमें रहने खाने के लिए बालिकाओं से कोई शुल्क नहीं लिया गया है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच लड़कियों को ड्रोन फ्री में गिफ्ट किया जाएगा। मंत्री ने शिविर में हिस्सा ले रही लड़कियों को किट वितरण भी किया। इस अवसर पर मंत्री के साथ विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा और उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top