Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का, फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश।

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया, 1.14 करोड़ से अधिक योजनाओ का भूमि पूजन।

भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए, व्यापक कार्ययोजना की जाए तैयार, मुख्य सचिव।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महान शिक्षाविद् , डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त रुख।

कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण, डाॅ. धन सिंह रावत।

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना 2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल।

सीएम धामी ने संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में, संत समाज का है अतुलनीय योगदान।

मंत्री खजान दास ने आगामी वर्षाकाल में, सम्भावित समस्याओं से निपटने के लिए, विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक।

गणतंत्र दिवस- कर्तव्य पथ पर दिखा, सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित, उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य।

झांकी के साथ कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में दी प्रस्तुति

ऐपण कला को बनाते हुए पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया।

देहरादून/नई दिल्ली :- दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी ने सबका मन अपनी ओर आकर्षित कर दिया। सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य देख लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान झांकी के साथ कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति भी दी।

झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है।

झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है। जैसे – नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top