Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद शर्मा ने, गणतंत्र दिवस के अवसर पर, इनामुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र में किया ध्वजारोहण।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद शर्मा ने, गणतंत्र दिवस के अवसर पर, इनामुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र में किया ध्वजारोहण।

देहरादून :- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने इनामुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया और देश की एकता और अखंडता को सलाम किया।  

लालचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा “गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि इस दिन भारत को संविधान मिला था, जिसने हमारे देश को लोकतंत्र और स्वतंत्रता की दिशा में एक नई पहचान दी। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है, जो एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखते हैं। साथ ही कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि हमारा संविधान हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करे, और देश में समानता, सामाजिक न्याय और अखंडता का माहौल बना रहे। कांग्रेस पार्टी हमेशा से इन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष करती रही है और हम अपने राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर काम करेंगे। 

पूर्व महानगर अध्यक्ष शर्मा ने यह भी कहा कि इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें अपने देश की विविधता में एकता की शक्ति को महसूस करना चाहिए। “हमारे देश का सामूहिक समृद्धि की दिशा में योगदान हर वर्ग और समुदाय से आता है। हमें अपनी एकता को बनाए रखने और देश के हर नागरिक के हित में काम करने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह के दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे,साथ ही गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया और सभी क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नीनू सहगल, आफताब आलम, इमरान अंसारी, शाहनवाज, दिलशाद मंसूरी, मौ. इमरान, अरहम, विजय पाहवा, निजाम खान, मौ. नूर, शरीफ अहमद, प्रमोद गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top