Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय, समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय, समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

देहरादून :-  प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभागीय के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को शीघ्र ही कृषि एवं उद्यान विभाग के चयनित 321 सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 03 और सहायक विकास अधिकारी वर्ग- 02 के 271 लगभग 692 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति पत्र वितरण के आदेश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से शीतकालीन पौध आवंटन के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024 -25 में शीतकालीन पौध की डिमांड 617421 लाख पौध के सापेक्ष 06 लाख से अधिक पौध का आवंटन हो चुका है। जिसमें सेब, नाशपाती, पुलम, आडू, अखरोट आदि शामिल है, आगे मांग के अनुसार किसानों को शीतकालीन फल पौध आवंटन किया जाएगा। जिसकी प्रकिया गतिमान है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को काश्तकारों के शेष भुगतान को शीघ्र अति शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को अप्रैल माह में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव की सभी तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को प्रारंभ करने के भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चौबटिया गार्डन को हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में राज्यमंत्री बलराज पासी, कृषि सचिव डा0 एसएन पाण्डे, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक केसी पाठक, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, डा0 महेन्द्र पाल, डा0 सुरेश राम, जैविक उत्पाद परिषद के एमडी विनय कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top