Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान, प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार।

पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान, प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार।

पीएम मोदी के देहरादून आगमन के दौरान चाक- चौबंद होगी व्यवस्था।

एमडी पीसी ध्यानी ने देर रात तक विभिन्न सब स्टेशनों का किया निरीक्षण।

देहरादून :- पिटकुल 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने अधिकारियों और सीनियर इंजीनियर्स की एक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पिटकुल एमडी ने देर रात तक विभिन्न सब स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पिटकुल राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पित है।

पिटकुल मुख्यालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिजली व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके अलावा उन्होंने देर रात तक देहरादून स्थित उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं को निर्देश दिये।
इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने देहरादून स्थित 132 केवी उपकेन्द्र, माजरा, 132 केवी उपकेन्द्र, बिन्दाल एवं 220 केवी उपकेन्द्र, आईआईपी, हर्रावाला का निरीक्षण किया तथा विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के सम्बन्ध में सभी कार्मिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा उपाकालि के निदेशक परिचालन मदन राम आर्य, मुख्य अभियन्ता एनएस बिष्ट एवं अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण) राकेश कुमार से विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा पिटकुल की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही उपरोक्त आयोजन के दौरान पिटकुल के परियोजना में कार्यरत अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत उपसंस्थानों में 24Û7 उपलब्धता/तैनाती सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल, मुख्य अभियन्ता एचएस हयांकी, कमलकान्त, ईला चन्द्र, अनुपम सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पंकज कुमार,एलएम बिष्ट, ललित कुमार, अधिशासी अभियन्ता प्रभाष डबराल, राजेश कुमार गुप्ता,एलपी पुरोहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top