Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में, आयोजित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के, श्रम मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में, आयोजित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के, श्रम मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली :-  प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री, डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों एवं सचिवों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया।

बैठक में श्रम सुधारों, कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों, राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल और मॉडल करियर केंद्रों (एमसीसी) के माध्यम से रोजगार क्षमताओ में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित तथा रोजगार सृजन में सुधारों को सुविधाजनक बनाने और श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए इंडस्ट्री को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ने अपनी श्रम नीतियों में विगत 10 वर्षों में कई विकासपरक सुधार किये हैं। जिनसे व्यापार के सरलीकरण को बढ़ावा मिला है तथा राज्य के श्रम बल को कार्यक्षेत्र में बेहतर वातावरण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कारखानों में महिलाओं को रात्रि-पाली (रात्रि 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक) में कार्य करने की छूट प्रदान करते हुए उनकी सुरक्षा तथा यौन उत्पीडन संबंधी घटनाएं रोकने के लिए प्रावधान किए गए हैं। जिससे महिला कर्मकारों के रोजगार के अवसर बढ़े है, साथ-साथ व्यापारों को भी नियोजन करने में सुगमता हुई है। 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य श्रमिकों, व्यापारियों सभी छोटे बड़े उद्यमियों के विकास हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की इस यात्रा में हम आगे भी इस प्रकार के नीतिगत निर्णय लेकर राज्य का चहुंमुखी विकास हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा दो दिवसीय इस चिंतन बैठक में जो मंथन निकलकर आयेगा। उससे निश्चित ही देश एवं प्रदेश के श्रमिकों और छोटे बड़े उद्यमियों के विकास के मददगार साबित होगा।

इस दौरान बैठक में कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top