Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता, कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता, कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

केजरीवाल ने चलाई भ्रष्ट सरकार – राहुल गांधी।

भाजपा लोगों का पैसा अंबानी-अदाणी को पकड़ा देती हैं – राहुल गांधी।

देहरादून/नई दिल्ली :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। कांग्रेस सांसद ने याद दिलाया कि पांच साल पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना में स्नान करेंगें, यमुना का पानी पिएंगे। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी वह यमुना को साफ नहीं कर सके। दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है और वह शीश महल में रहते हैं। राहुल गांधी बवाना विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा तोड़ देगी। इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे, वह छोटी गाड़ी में घूमते थे और मफलर लिए रहते थे। बिजली के खंभे पर चढ़ जाते थे। दिल्ली से उनका वादा था कि वह साफ राजनीति लाएंगे, लेकिन सरकार में आने के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला उजागर हुआ। इसको उनकी पार्टी और उनके लोगों ने किया है। केजरीवाल ने भ्रष्ट सरकार चलाई है। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी झूठे बयान देते हैं, वैसे ही केजरीवाल भी यही काम करते हैं।

राहुल गांधी के मुताबिक, पचास फीसदी की आरक्षण की जो दीवार बना रखी है, सत्ता में आने पर कांग्रेस इसे तोड़ देगी। उनकी सरकार आरक्षण का दायरा बढ़ाएगी। कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि क्या केजरीवाल आरक्षण को पचास फीसदी से ज्यादा करना चाहते हैं या नहीं? जब अल्पसंख्यकों पर आक्रमण होता है तो केजरीवाल कहां होते हैं? कहा कि केजरीवाल और भाजपा दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी के खिलाफ हैं। वह गरीबों और आरक्षण के खिलाफ हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बवाना में पानी की समस्या है। लोगों को स्वच्छ पानी की बजाए गंदा और महंगा पानी खरीदना पड़ता है। भाजपा जहां भी जाती हैं, धर्म को धर्म से जाति को जाति से लड़ाती हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाती हैं। लोगों का पैसा अंबानी-अदाणी को पकड़ा देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बीस-पच्चीस अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। दिल्ली के लोग अपने बच्चों को निजी कॉलेज-विश्वविद्यालय में भेजते हैं। बीमार होने पर निजी अस्पताल भेजते हैं। जितना लोग जीएसटी देते हैं, उतना ही अंबानी-अदाणी देते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता है। लाखों रुपये खर्च करके कॉलेज की डिग्री लेते हैं। डॉक्टर और इंजीनियर का सर्टिफिकेट मिलता है, लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले एक युवा ने उन्हें बताया कि लाखों रुपये देकर सिविल इंजीनियर की डिग्री ली है और कुली का काम करना पड़ रहा है। राहुल ने कहा कि वह संविधान को बचाने का काम करते हैं। संविधान में साफ लिखा है कि सम्मान हो और आरक्षण मिले। अरबपतियों की सरकार नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top