Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर, आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए, ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब 8 फरवरी तक।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर, आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए, ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब 8 फरवरी तक।

विभागीय मंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई आवेदन की तारीख।

गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन।

देहरादून :-  प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पायी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए आवेदन का समय 08 फरवरी, शाम 05:00 बजे तक कर दिया गया है।

*अभी तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन*

इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 7038 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों के सापेक्ष प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन के लिए समय बढ़ाने के बाद आवेदनों की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है।

*यहां मिलेगा आवेदन लिंक*

वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.in

पोर्टल :- www.wecduk.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top