Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

महाकुंभ – पुलिसकर्मी ने लोगों के लिए बनाए जा रहे, भंडारे के प्रसाद में डाली राख और मिट्टी।

महाकुंभ – पुलिसकर्मी ने लोगों के लिए बनाए जा रहे, भंडारे के प्रसाद में डाली राख और मिट्टी।

थाना प्रभारी निलंबित. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई वीडियो।

देहरादून/प्रयागराज :-  महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे प्रसाद में राख और मिट्टी डालने पर सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। प्रसाद में मिट्टी डालने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौनी अमावस्या के दिन प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग भीषण जाम लगा हुआ था। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चतुरी गांव मुख्य मार्ग स्थित मीना पटेल अस्पताल के सामने ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण का आयोजन किया।

गांव निवासी आनंद द्विवेदी ने बताया कि स्नान के बाद वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार सुबह से ही सड़क किनारे प्रसाद बनाने कार्य शुरू किया गया। प्रसाद बनने के दौरान पुलिस आई और उनसे इसे हटाने को कहा गया। लेकिन, प्रसाद भट्टी पर चढ़े होने के कारण इसे हटाने में देरी हो रही थी। लेकिन, इतने में ही पुलिस आई और प्रसाद में राख और मिट्टी डाल दी। प्रसाद खराब होने पर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही नौ सेकेंड का वडियो वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा है कि सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी ने प्रसाद बनाने वाले छन्ने से पास में रखे राख और मिट्टी को उठाकर प्रसाद में डाल दिया और वहां से चले गए। इस हरकत के बाद पूरा प्रसाद बर्बाद हो गया।

वहीं, घटना के बाद आला अधिकारी हरकत में आए और मामले को संज्ञान में लेकर प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद सोरांव थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी खोल दी गई है। वहीं, जब तक नए प्रभारी का नाम सामने नहीं आता है, तब तक थाने का चार्ज कार्यवाहक एसएचओ के पास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top