Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय, फाउंडेशन के बीच साइन हुआ एमओयू।

एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय, फाउंडेशन के बीच साइन हुआ एमओयू।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एजुकेशन एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के मध्य शुक्रवार को एमओयू साइन हुआ। समावेशी शिक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर एवम् लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से रूप विश्नोई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

एमओयू के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो. (डॉ) मालविका कांडपाल ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य भावी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। समावेशी शिक्षा में अनुसंधान को बढ़ावा देना एवम् शिक्षकों को विविध शिक्षार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करना व आवश्यक कौशल से परिचित कराना वर्तमान समय की मांग है। यह एमओयू छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ और अर्थपूर्ण बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिससे समावेशिता को शिक्षण पद्धतियों के केंद्र में रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व स्कूल ऑफ एजुकेशन के द्वारा नौ एमओयू किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ.लोकेश गंभीर, प्रो.ए.कुमार, प्रो. बलबीर कौर, कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. ऋतु सिन्हा और डॉ. आशा बाला उपस्थित रहे। लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से सुश्री अदिति और सुश्री रूपा ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top