Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।
विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास, सतपाल महाराज।
विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास, सतपाल महाराज।
गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों में बारिश के लिए, जारी किया गया आरेंज अलर्ट।
गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों में बारिश के लिए, जारी किया गया आरेंज अलर्ट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में, राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में, विजेताओं को किया सम्मानित।
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में, राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में, विजेताओं को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत, अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत, अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर, जनता की सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर, जनता की सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।

एसडीआरएफ कमांडेंट ने महाकुंभ के, एसडीआरएफ कैम्प का किया निरीक्षण। 

एसडीआरएफ कमांडेंट ने महाकुंभ के, एसडीआरएफ कैम्प का किया निरीक्षण। 

सेनानायक ने दिए महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश।

देहरादून/प्रयागराज :- एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित SDRF कैंप का निरीक्षण किया।
उन्होंने कंट्रोल रूम, आवासीय बैरक एवं मैस का निरीक्षण करने के बाद आयोजित सम्मेलन में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि SDRF की प्रमुख तैनाती संगम नोज पर की गई है, जो अखाड़ों और आम श्रद्धालुओं के स्नान का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। SDRF उत्तराखंड पुलिस का मुख्य कार्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान में सहयोग प्रदान करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाना है।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता: SDRF की सभी रेस्क्यू टीमें मेला कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

रेस्क्यू टीमों की तैनाती: मेला क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों, संवेदनशील स्थानों एवं आपातकालीन रेस्क्यू प्वाइंट्स पर SDRF टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी।

24X7 रिज़र्व टीम अलर्ट: आपातकालीन परिस्थितियों के लिए SDRF कैंप में एक विशेष रिज़र्व टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।

जल-रेस्क्यू के लिए विशेष तैयारी: फ्लड-रेस्क्यू टीमें महत्वपूर्ण घाटों पर उन्नत उपकरणों के साथ तैनात की गई हैं, जो जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा: मेला क्षेत्र के स्नान घाटों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग एवं रस्सियों की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु गहरे जल में न जाएं।

उत्तराखंड पवेलियन में सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की सहायता हेतु उत्तराखंड पवेलियन परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्य स्नान पर विशेष व्यवस्था: मुख्य स्नान के दौरान अधिकतम जनशक्ति की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेडिकल सुविधा: स्नान मार्ग पर मेडिकल कैंप एवं प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित कर आवश्यक दवाइयों एवं किट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

प्रशंसा एवं प्रोत्साहन:

सम्मेलन के बाद सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने सतर्कता और तत्परता से ड्यूटी कर रहे SDRF अधिकारियों एवं कर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर जितेंद्र मेहरा, IPS, सहायक सेनानायक शांतनु पराशर, निरीक्षक  गजेन्द्र परवाल एवं अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

महाकुंभ में SDRF उत्तराखंड पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन में जुटी हुई है। परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top