Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को, खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल।

वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को, खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल।

देहरादून :- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मोनाल हाल में चल रही वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने मेडल प्रदान किए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं के मैच देखने पहुंची थी। वह करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक फाइनल मुकाबलों को देखती रही और अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। प्रदेश की खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से रूबरू मिलकर 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मिल रही रहने, खाने, ठहरने, आने-जाने की सुविधाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने उन्हें यह बताया है कि यहां मिल रही खेल वह अन्य सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जैसी है। खेल मंत्री ने विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल देखने आ रहे दर्शकों को भी कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। खेल मंत्री का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था सजग होनी चाहिए लेकिन सुरक्षा दर्शकों के आने में बाधा नहीं बने।

इस अवसर पर GTCC अध्यक्ष सुनैना प्रकाश, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, भगवान कार्की व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top