Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्कूली बच्चों ने, पोस्टर से दिया कैंसर से लड़ने का संदेश।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्कूली बच्चों ने, पोस्टर से दिया कैंसर से लड़ने का संदेश।

इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 120 बच्चों ने किया प्रतिभाग।

अपने पोस्टरों से कैंसर की भयावता, जागरूकता एवम् उपचार का दिया संदेश।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून के विभिन्न स्कूलों के 12 स्कूलों के 120 बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल की अन्नया को बेस्ट पोस्टर बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर के राम विशाल को द्वितीय एवम् एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा के अभिषेक के पोस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 120 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। 

रविवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज गर्ग ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैंसर की भयावता, कैंसर जागरूकता एवम् माॅर्डन कैंसर उपचार से सम्बन्धित विषयों पर ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए। प्रथम पुरस्कार विजेता अन्नया ने ब्रैस्ट कैंसर मरीजों को रेखांकित करते हुए ब्रैस्ट कैंसर से टूटना नहीं है का संदेश दिया। द्वितीय पुरस्कार विजेता राम विशाल ने अपने पोस्टर के माध्यम से कैंसर का जल्द पता लगाने का संदेश दिया। तृतीय पुरस्कार विजेता अभिषेक ने तम्बाकू और एल्कोहल के सेवन को ना कहें का संदेश दिया। डाॅ आर. के वर्मा, डाॅ रचित आहूजा, डाॅ निषिथ गोविल, डाॅ राजीव आजाद, डाॅ शीनम आजाद, डाॅ दिव्यांजन ने पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक जज की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि वल्र्ड कैंसर डे एण्ड कैंसर अवेयरनेस थीम पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंसर एक गम्भीर बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। कुछ शुरूआती संकेतों की मदद से समय रहते कैंसर को पहचाना जा सकता है व इसकी रोकथाम की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top