Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में, आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में, आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित।

मंत्री बोले – दिल्ली में “आप-दा” की चालबाजियों का खेल खत्म, दिल्ली वासियों का भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन।

देहरादून/ नई दिल्ली :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बसपा नेता लल्लन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब बदलाव के मूड में है और भ्रष्टाचार में लिप्त आप पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी की चालबाजियों का खेल खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता समझ चुकी है, कि कैसे इस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता इन्हें बाहर खदेड़ने के लिए तैयार है और भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और दिल्ली को एक ईमानदार व विकासशील सरकार देगी।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली करावलनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के चुनाव कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मोदी सरकार के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुशीनगर विधायक विवेकानंद पांडे, मंगल सिंह परिहार, बिहार प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, अर्जुन तिवारी, सोमवीर चौहान, बसपा नेता लल्लन सिंह, मीनाक्षी, कपिल मिश्रा, रिचा पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top