Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

सिफ़्त कौर सामरा और जोनाथन एंथनी ने, शूटिंग में जीता गोल्ड।

सिफ़्त कौर सामरा और जोनाथन एंथनी ने, शूटिंग में जीता गोल्ड।

देहरादून :- उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज त्रिशूल हॉल में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में पंजाब की सिफ़्त कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पंजाब की ही अंजुम मौदगिल ने रजत पदक जीता, जबकि तेलंगाना की सुरभि भारद्वाज रपोले ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस कड़े मुकाबले में भारत के शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। केरल की विदर्शा विनोद ने नील पोजीशन के बाद बढ़त बना ली थी, लेकिन अंत तक उसे बरकरार नहीं रख सकीं। सिफ़्त कौर सामरा ने 461.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अंजुम मौदगिल ने 458.7 के स्कोर के साथ रजत पदक और सुरभि भारद्वाज रपोले ने 448.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सिफ़्त कौर सामरा ने कहा, “ओलंपिक्स के बाद यह मेरे लिए एक तरह की वापसी थी। मैंने कोई ब्रेक नहीं लिया और लगातार अभ्यास किया। मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई और मैं स्वर्ण पदक जीत सकी। खासतौर पर यह और भी अच्छा लगता है कि मेरी राज्य की साथी अंजुम ने भी रजत पदक जीता। इस तरह के फाइनल में जब देश के बेहतरीन निशानेबाज होते हैं, तो छोटी-छोटी बातें मायने रखती हैं, और भगवान की कृपा से मैंने कोई बड़ी गलती नहीं की।”

रजत पदक जीतने वाली अंजुम मौदगिल ने कहा, “यह तीसरी बार है जब सिफ़्त और मैं राष्ट्रीय खेल के पोडियम पर साथ खड़े हुए हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने देश के लिए कितना कुछ किया है। शुरुआत में मेरे स्कोर अच्छे नहीं थे, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और पोडियम तक पहुंचने में सफल रही। यह अब तक का सबसे बेहतरीन शूटिंग रेंज था, और आयोजन भी शानदार तरीके से हुआ।”

पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कर्नाटक के जोनाथन एंथनी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सर्विसेज के रविंदर सिंह ने रजत और सर्विसेज के ही गुरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अपनी जीत के बाद जोनाथन एंथनी ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैंने यह फाइनल जीता। फाइनल में सभी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और बेहतरीन निशानेबाज हैं। उनके बीच स्वर्ण पदक जीतना वाकई गर्व की बात है।”

38वें राष्ट्रीय खेल में देश के बेहतरीन एथलीट अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top