Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति।

पिटकुल के 65 कार्मिकों को मिली पदोन्नति।

प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने दी बधाई, बोले, पिटकुल के बेहतर प्रबंधन में दें अपना योगदान।

देहरादून :- पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न संवर्गों के 65 कार्मिकों को एसीपी को मंजूरी दी गयी। बैठक में समिति द्वारा की गई संस्तुति के अनुक्रम में 18 सहायक अभियंताओं को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन, 32 अवर अभियंताओं को प्रथम एवं 15 अवर अभियंताओं को द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य किया गया। प्रबंध निदेशक की स्वीकृति के पश्चात मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग ने उनकी अनुमन्यता की तिथि से वित्तीय स्तरोन्नयन के आदेश जारी किए।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक पी सी ध्यानी ने सभी पदोन्नत अभियंताओं को बधाई दी और कहा कि ये इंजीनियर अब और मनोयोग से पिटकुल के विकास और संस्थान की बेहतरी के लिए और समर्पित ढंग से काम करेंगे। इस स्तरोन्नयन से सहायक अभियंताओं के वेतन में प्रतिमाह लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये की वृद्धि होगी, जबकि अवर अभियंताओं के वेतन में प्रतिमाह 5,000 से 8,000 की वृद्धि होने की संभावना है।

प्रबंध निदेशक ने समस्त लाभान्वित अभियंताओं को बधाई देते हुए मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी कार्मिकों को अनुमन्य सेवा लाभ नियमानुसार समय पर प्रदान किए जाएं।इस निर्णय से कार्मिकों में उत्साह और हर्ष की लहर है, और उन्होंने प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त किया।

इस बैठक में प्रबंध निदेशक के साथ निदेशक (परिचालन) जी.एस. बुदियाल, महाप्रबंधक (मा.सं.) अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियंता (गढ़वाल क्षेत्र) अनुपम सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) मनोज कुमार सहित मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारीकृविवेकानंद (उपमुख्य कार्मिक अधिकारी), विपिन कुमार पाल (कार्यालय अधीक्षक-प्रथम) एवं ममता (कार्यालय सहायक-प्रथम) मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top