Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के, छात्र-छात्राओं को पीएनबी बैंक के सीएसआ, मद से स्वेटर वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के, छात्र-छात्राओं को पीएनबी बैंक के सीएसआ, मद से स्वेटर वितरित किए।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डोभालवाला इंटर कॉलेज में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से सीएसआ मद के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला के छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य एवं जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वेटर प्राप्त कर खुशी जाहिर की। इसके अतिरिक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के 35 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को भी स्वेटर वितरित किए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा मेरी विधानसभा में कोई भी छात्र नीचे नहीं बैठेगा। हमने सुनिश्चित किया है कि शत-प्रतिशत छात्र कुर्सी-मेज पर बैठकर पढ़ाई करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां के कितने लोग शिक्षित हैं। मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिकता और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। जिससे वे एक अच्छे नागरिक बन सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के लिए खेल सामग्री एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर पार्षद मोहन बहुगुणा, प्राधानाचार्य एस. एस. बिष्ट, अजय कुमार, भावना चौधरी, ब्रांच मैनेजर पीएनबी मनीष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top