Breaking News
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम।
औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम आशीष चौहान, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश।
औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम आशीष चौहान, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश।
धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरु, नई शिक्षा व्यवस्था लागू।
धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण शुरु, नई शिक्षा व्यवस्था लागू।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के, 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के, 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत थीम पर, देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस।
सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत थीम पर, देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, डीएम डॉ0 आशीष चौहान। 
मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, डीएम डॉ0 आशीष चौहान। 
मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण, 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल।
मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण, 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल।

महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ, कहा भगदड़ की साजिश कर्ताओं का जल्द हो पर्दाफाश।

महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ, कहा भगदड़ की साजिश कर्ताओं का जल्द हो पर्दाफाश।

देहरादून :-  प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ के तीसरा अमृत स्नान के निर्विघ्न संपन्न होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ में पवित्र संगम में डुबकी लगाने पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रबंधन की तारीफ करते हुए उनसे मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना की जांच कर साजिश का पर्दाफाश करने की बात कही है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर सकुशल स्नान संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज संगम पर स्नान-पूजन करके पूरे विश्व को गंगा के प्रति समर्पण और अटूट निष्ठा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि गंगा, यमुना और सरस्वती हमारे जीवन का आधार हैं, ये धाराएं हमारी लाइफ लाइन हैं। इसलिए इनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का प्रबंधन करना हर किसी के बस की बात नहीं है, ऐसा कार्य योगी जैसे योजनाकार कुशल राजनीतिज्ञ ही कर सकते हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ में देश-दुनिया से आये करोड़ों की संख्या में लोगों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई दिव्य धाराओं में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रयागराज कुम्भ में जल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए उत्तराखंड सरकार ने भी टिहरी जलाशय से 150 क्यूमेक्स स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति कर अतिरिक्त जल उपलब्ध करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top