Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

राजभवन में इस साल सात मार्च से होगा वसंतोत्सव का आयोजन, राज्यपाल की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय।

राजभवन में इस साल सात मार्च से होगा वसंतोत्सव का आयोजन, राज्यपाल की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय।

इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की जाए सुनिश्चित – राज्यपाल।

वसंतोत्सव के माध्यम से शहद उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा – राज्यपाल।

देहरादून :- राजभवन में इस साल वसंतोत्सव का आयोजन सात से नौ मार्च के बीच होगा। बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके प्रचार-प्रसार को व्यापक किया जाए ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे लाभ मिल सके। उन्होंने वसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए यहां के पुष्पों की न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तलाशा जाए। कहा कि आयोजन में आईएचएम और जीएमवीएन के सहयोग से फूड कोर्ट की व्यवस्था की जाए। फूड कोर्ट में विशेष रूप से पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) आधारित व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाए। कहा, वसंतोत्सव के माध्यम से शहद उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जीबी पंत कृषि विवि को विशेष स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने आयोजन के दौरान फीडबैक सिस्टम लागू करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 162 पुरस्कार दिए जाएंगे। वसंतोत्सव में आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी, और होमगार्ड के आकर्षक बैंड की धुन सुनाई देगी। बैठक में महानिदेशक होमगार्ड डॉ. पीवीके प्रसाद, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण एसएन पांडेय, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, मनु महाराज, दीप्ति सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top