Breaking News
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, हाउस आफ हिमालया को बढ़ावा देने के लिए, प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग कर बेहतर ब्रांडिंग की जाए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, हाउस आफ हिमालया को बढ़ावा देने के लिए, प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग कर बेहतर ब्रांडिंग की जाए।

देहरादून :- प्रदेश के ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालया की ब्रांडिंग इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी, आज देश ही नहीं विदेशों में भी इसके उत्पादों की मांग हो रही है। उत्पादन तथा इसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आज सहकारिता, ग्राम्य विकास तथा कृषि विभाग की सम्मिलित बैठक की गई, जिसमें शीघ्र ही राज्य के प्रमुख स्थानों तथा पर्यटक स्थलों, जहां पर्यटक ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं वहां हाउस ऑफ हिमालया के स्टोर रूम खोले जाएंगे।

मंत्री ने हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे सरोवरों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने तथा सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में सिंघाड़े तथा मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के 93 ऑर्चर्ड (गार्डन) में भी फूलों की खेती की जाए।

कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशों में हार्टी टूरिज्म बहुत ज्यादा प्रचलित है, इसी तरह उत्तराखंड राज्य में भी हार्टी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि हाउस आफ हिमालया को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग की जाए तथा हाउस आफ हिमालय की बेहतर ब्रांडिंग की जाए।

मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रदेश में गुणवत्ता तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास करें उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता देश में सबसे बेहतर आंकी गई है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ हैदराबाद द्वारा उत्तराखंड के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता को सबसे बेहतर आंका गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बंजर जमीनों की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।

इस अवसर पर बैठक में सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सहकारिता सोनिका, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top