Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

अमेरिका द्वारा भारत के नागरिकों को, हथकड़ी पहनाकर भारत भेजे जाने के विरोध में, कॉंग्रेस ने किया गोष्ठी का अयोजन, अमेरिका और मोदी सरकार की करी कड़ी अलोचना, लालचंद शर्मा।

अमेरिका द्वारा भारत के नागरिकों को, हथकड़ी पहनाकर भारत भेजे जाने के विरोध में, कॉंग्रेस ने किया गोष्ठी का अयोजन, अमेरिका और मोदी सरकार की करी कड़ी अलोचना, लालचंद शर्मा।

देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विरेन्द्र पोखरियाल की अध्यक्षता मेें प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में अमेरिका द्वारा भारत के लगभग 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर भारत भेजे जाने के विरोध के खिलाफ एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका और मोदी सरकार की कड़ी अलोचना की गई।

कॉंग्रेस के महामंत्री पोखरियाल ने मोदी सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या मोदी सरकार जानती है कि 5 फरवरी को 104 भारतीय नागरिकों को हथकड़ी और जंजीरें पहनाकर अमानवीय तरीके से अमेरिका से भारत भेजा गया? क्या मोदी सरकार जानती है कि अमेरिका में ऐसे 7.25 लाख भारतीय हैं जिन्हें इसी तरह से निकालने की तैयारी की जा रही है? क्योंकि मोदी जी की चुप्पी से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि उन्हेें देश के अपमान की कोई जानकारी नही है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि ये भारतीय नागरिकों के साथ उग्रवादियों का जैसा व्यवहार है, ऐसे कितने भारतीय हैं जिन्हें अमेरिका ने इसी अमानवीय तरीके से डिट्रेशन सेन्टर में बन्द किया है? क्या डिट्रेशन सेन्टर में बन्द भारतीयो को काउंसलर एक्सेस दिया गया है? 100 करोड़ रूपया खर्च कर ’’नमस्ते ट्रम्प करने वाली मोदी सरकार लोगाें को रोजगार क्यों नही दे पाई? अमेरिका से वापस आने वाले लोगों के लिए सरकार क्या करने वाली है? मोदी सरकार ने कोलंबिया की तरह अपने नागरिकों के सम्मान की रक्षा क्यों नही की? मोदी सरकार को इन प्रश्नों का उत्तर देश की जनता को देना चाहिए।

संजय शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से भारत के नागरिकों को अमेरिका द्वारा अपने विमान से भारत भेजा गया वह देश को शर्मशार करने वाला है। उन्होने छोटे से देश कोलंबिया का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से वहां की सरकार ने अमेरिका को आयना दिखाने का काम किया उसी तरह भारत को भी अपने नागरिकों के लिए विमान की व्यवस्था कर ससम्मान अपने देश लाना चाहिए था। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसा ना कर देश को कलंकित करने का काम किया है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग भारत को विश्व गुरू बनाने की बात कर रहे थे वह अब मौन क्यों है? जिस तरह से भारतीय नागरिकों को अमानवीय हालत मेें हथकड़ी लगाकर और पैरों मेें जंजीर बांधकर जानवरों की तरह भारत भेजा गया वह अमेरिका की दादागिरी है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को हथकडी और जंजीरों में भेजा गया केन्द्र सरकार द्वारा अमेरिका को इसका माकूल जबाव देना चहिए।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र शाह ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा द्वारा मोदी को महिमामंडित किया, वह केवल और केवल देश को ठगने और छलने का काम किया गया है।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुण्डीर ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि इतना होने के बावजूद भी अभी तक मोदी ने अमेरिका पर कोई भी बयान नही दिया है जो कि हतप्रभ करने का वाला है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा देश की जनता को हिन्दू मुस्लिम और धर्म के नाम पर बॉटकर देश मेें राज करना चाहती है। मोदी ने अमेरिका के इस कुकृत्य के खिलाफ ना बोलकर देश को अपमानित करने का काम किया है। जिसे देश की जनता बर्दास्त नही करेगी और कांग्रेस पूरे राज्य मे इसके खिलाफ संघर्ष करने का काम करेगी।

पूर्व पार्षद नीनू सहगल ने कहा कि जोे लोग वापस भेजे गये उनमें कई गुजराती थे तो क्या यह समझा जाय कि गुजरात मॉडल की बात करने वाली मोदी सरकार गुजरात के युवाओें को रोजगार देने में विफल सावित हुई जिसकी वजह से उन्हें अमेरिका का रूख करना पड़ा।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सती ने कहा कि अपनी जमीनें गहने और घर बेचकर एक बेहतर जीवन की तलाश में हजारों भारतीय नागरिक अमेरिका गये क्योंकि दो करोड नौकरियों हर वर्ष देने की बात करने वाली मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीठ दिखाकर भाग गई।

चन्दन सिंह नेगी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की दोस्ती के बडे-बडे दावे किये गए थे, लेकिन फिर भी यह अपमानजनक घटना क्यों? गोष्ठी का संचालन प्रदेश महामंत्री मानवेन्द्र सिंह ने किया।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल ने कहा कि मोदी ने देश को अपमानित करने का काम किया है जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी।

गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिपाल शाह, आशीष उनियाल, अनिल नेगी, अजय सूद, शरीफ बेग, सिर्द्वाथ पोखिरियाल, प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली, रिपूदमन सिंह, अरून बलूनी, संजय थापा, बब्लू खुराना, पारितोष सिंह, करन घाघट, मुकेश सोनकर, विनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

IMG-20250207-WA0141.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top