Breaking News
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।

शीतकालीन चारधाम यात्रा में, प्रवास स्थलों पर 31 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तीर्थयात्रियों में उत्साह।

शीतकालीन चारधाम यात्रा में, प्रवास स्थलों पर 31 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तीर्थयात्रियों में उत्साह।

देहरादून :- चारधाम शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर 31 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पहली बार प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की पहल की है। अब तक सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर 13657 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद छह माह तक शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की थी। सरकार की ओर से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं से शीतकाल में चारधाम के प्रवास स्थलों पर दर्शन के लिए आने का अनुरोध किया था। जिससे इस बार शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर 31 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन अवसर पर शीतकालीन यात्रा की पहल को सराहा और स्वयं शीतकालीन यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

इस बार 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया पड़ रही है। दोनों धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होगा। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट पांच मई को खुलेंगे। जबकि 26 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

शीतकालीन यात्रा में अब तक दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ 13657

बदरीनाथ 12264

गंगोत्री 4524

यमुनोत्री 1143

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top