Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रधानमंत्री मोदी का सभी स्कूलों में होगा, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन।

प्रधानमंत्री मोदी का सभी स्कूलों में होगा, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन।

सोमवार को पीएम देंगे सफलता के गुरू मंत्र।

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में पुख्ता रखें तैयारियां।

देहरादून :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने और सफलता के लिये गुरू मंत्र देंगे। सोमवार को होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का प्रदेशभर के विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस अपने शासकीय आवास पर इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली स्थित भारत मण्डपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिये परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देंगे और उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे।

विभागीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री की इस विशेष पहल का लाभ उठायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावक, शिक्षक, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के इस संस्करण के लिये बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम को प्रदेश के विद्यार्थियों के लिये और खास बनाने के लिये विभागीय अधिकारियों को अन्य सहायक गतिविधियों के आयोजन के भी निर्देश दिये गये हैं ताकि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी/माध्यमिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top